भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: बिलौटी पहुंचे चिराग पासवान, परिजनों से मिल बोले- न्याय मिलने तक साथ रहूंगा
NEWS PR डेस्क: आरा/भोजपुर, 03 जून। भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए चर्चित भरत तिवारी कथित एनकाउंटर मामले ने एक बार फिर राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शुक्रवार को मृतक भरत तिवारी के परिजनों से मिलने उनके गांव पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।