भू-जल संरक्षण के लिए बिहार सरकार लाएगी नई नीति, ‘बिहार भू-जलअधिनियम-2026’ की तैयारी तेज
NEWS PR डेस्क: पटना, 23 जून। बिहार सरकार राज्य में भू-जल संसाधनों के संरक्षण, प्रबंधन और सतत उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही नई भू-जल नीति लागू करने की तैयारी में जुट गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प सभागार’ में लघु जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को भू-जल संरक्षण और विनियमन के लिए व्यापक नीति तैयार करने का निर्देश दिया।