बिहार में IAS अफसरों की बड़े पैमाने पर ट्रांसफर पोस्टिंग, संजीव हंस पर भी नीतीश सरकार की मेहरबानी
पटना बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के मंत्री खुद सीएम नीतीश कुमार हैं। ऐसे में साल के आखिरी दिन से पहले इसे बड़ा प्रशासनिक फेर बदल माना जा रहा है। हालांकि इसी कड़ी में सरकार ने आईएएस संजीव हंस पर मेहरबानी दिखाई है। इनके ठिकानों पर ईडी की रेड पड़ी थी ऊपर से एक महिला ने इन पर गैंगरेप का आरोप भी लगाया था।