बेंगलुरु में बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने बिहार में निवेश को लेकर दिखाई गहरी रुचि
NEWS PR डेस्क: पटना/बेंगलुरु, 04 जुलाई। बिहार सरकार का सूचना प्रावैधिकी विभाग राज्य को देश के अग्रणी डिजिटल एवं प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में आयोजित ‘बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026’ के अंतर्गत बेंगलुरु में देश एवं विश्व की अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनियों, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) लीडर्स, स्टार्टअप्स, वेंचर कैपिटल फर्मों तथा उद्योग विशेषज्ञों के साथ उच्चस्तरीय संवाद और रणनीतिक व्यावसायिक बैठकों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार में निवेश आकर्षित करना, वैश्विक तकनीकी कंपनियों के साथ दीर्घकालिक साझेदारी स्थापित करना तथा राज्य को डिजिटल अर्थव्यवस्था के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना रहा।