बिहार: 2026 पंचायत चुनाव को लेकर तस्वीर साफ, नहीं होगा नया परिसीमन
NEWS PR डेस्क: बिहार में प्रस्तावित पंचायत आम चुनाव 2026 को लेकर राज्य सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। सरकार ने तय किया है कि इस बार पंचायत चुनाव के लिए किसी भी तरह का नया परिसीमन नहीं किया जाएगा। यानी वार्ड, ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद की सीमाएं पहले जैसी ही बनी रहेंगी। ऐसे में वर्ष 2026 में पंचायतीराज संस्थाओं के लगभग ढाई लाख पदों पर होने वाले चुनाव 2021 के परिसीमन के आधार पर ही कराए जाएंगे।