BJP विधायक राजू सिंह को 4 साल की सजा, विधायकी जाना लगभग तय
NEWS PR डेस्क: नई दिल्ली/पटना, 04 जुलाई। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की साहेबगंज विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने वर्ष 2018 के चर्चित हर्ष फायरिंग मामले में चार साल के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उन्हें गैर-इरादतन हत्या का दोषी मानते हुए पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा देने का भी निर्देश दिया है।