पास आउट परेड के लिए प्रैक्टिस करने के दौरान होमगार्ड की हुई मौत, मचा हड़कंप
औरंगाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां मदनपुर सीआरपीएफ कैंप में पासिंग आउट पैरेड के लिए प्रैक्टिस कर रहे एक 25 वर्षीय होमगार्ड जवान की अचानक मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव निवासी राम निहोरा सिंह के पुत्र राजू कुमार के रूप में की गई है।