महाशिवरात्रि पर पटना समेत बिहार के शिवालयों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पटना सहित पूरे बिहार के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्त भगवान शिव के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। “हर-हर महादेव” के गगनभेदी नारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।