महाशिवरात्रि पर पटना समेत बिहार के शिवालयों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पटना सहित पूरे बिहार के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्त भगवान शिव के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। “हर-हर महादेव” के गगनभेदी नारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

राजधानी पटना के खाजपुरा स्थित शिव मंदिर में भी आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है। साथ ही, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

महाशिवरात्रि के मौके पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से भव्य शोभायात्राएं भी निकाली जाएंगी, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, कलाकार और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। खाजपुरा क्षेत्र में इस आयोजन की अगुवाई स्थानीय विधायक संजीव चौरसिया कर रहे हैं। यह आयोजन पिछले कई वर्षों से निरंतर होता आ रहा है और हर साल इसमें भाग लेने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई मंत्री व जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर विशेष तैयारी की है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article