डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य: बिहार के मेडिकल कॉलेजों में इलाज व्यवस्था में बड़ा बदलाव
NEWS PR डेस्क: पटना, 22 मार्च। देशभर के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में अब मरीजों का इलाज पूरी तरह डिजिटल ट्रैक पर होगा। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एमसीआई) के नए निर्देशों के तहत सभी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रत्येक मरीज का डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड रखना अनिवार्य कर दिया गया है। इस फैसले को स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।