पार्टी को बचाने की कवायद या परिवार की?
बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाये जाने पर उठ रहे सवालों का रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को जवाब दिया है। स्वस्थ आलोचना करने वालों से कुशवाहा ने कहा है कि अगर आपने हमारे निर्णय को परिवारवाद की श्रेणी में रखा है, तो मेरी विवशता को समझिए।