डीएम का सख्त आदेश: रविवार को भी खुलेंगे बिहार के गोदाम, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई
NEWS PR डेस्क: पटना/मुजफ्फरपुर, 25 मार्च। उपभोक्ताओं को समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। अब जिले के सभी गोदाम रविवार को भी खुले रहेंगे, ताकि खाद्यान्न उठाव में किसी प्रकार की देरी न हो सके।