हाजीपुर में हेरोइन तस्करी का भंडाफोड़, 40 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिहार पुलिस ने हेरोइन तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से करीब 40 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की है।