पश्चिम चंपारण में घर से मिला संदिग्ध विस्फोटक, इलाके में फैल गई दहशत; पुलिस जांच में जुटी
सूचना के अनुसार, अज्ञात व्यक्तियों ने नीरज राव के आंगन में कथित विस्फोटक फेंका। सूचना मिलते ही बगहा के एसपी रामानंद कौशल और एसडीपीओ कुमार देवेंद्र के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके को घेर लिया।