पटना में महंगी हुई गैस, सीएनजी से लेकर घरेलू पीएनजी तक बढ़े दाम
NEWS PR डेस्क: पटना, 11 मई। राजधानी पटना में प्राकृतिक गैस की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों से लेकर कारोबारियों तक की चिंता बढ़ा दी है। वैश्विक स्तर पर ईरान-अमेरिका तनाव और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति में आई कमी का असर अब स्थानीय बाजार में साफ दिखाई देने लगा है। गैस वितरण कंपनियों ने सीएनजी, घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (D-PNG), व्यावसायिक और औद्योगिक गैस की दरों में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे परिवहन, रसोई और उद्योगों की लागत पर सीधा असर पड़ेगा।