बिहार में कला विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार गंभीर, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने किया बड़ा ऐलान
NEWS PR डेस्क: पटना, 1 जुलाई। बिहार में कला शिक्षा को नई दिशा देने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा है कि बिहार में कला विश्वविद्यालय की स्थापना की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है और राज्य सरकार इस दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। इसके लिए आवश्यक पहल भी शुरू कर दी गई है।