बिहार में जमीन विवादों पर सरकार सख्त, आज DCLR के साथ रणनीति तय करेंगे विजय कुमार सिन्हा
NEWS PR डेस्क: पटना, 07 अप्रैल। बिहार में जमीन से जुड़े मामलों को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में मंगलवार (7 अप्रैल) को पटना स्थित पुराने सचिवालय में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में राज्यभर के भूमि सुधार उपसमाहर्ता (DCLR) हिस्सा लेंगे।