देश में इंटरनेट क्रांति: PM-WANI योजना बदल रही भारत की डिजिटल तस्वीर, 2.44 करोड़ यूज़र्स को मिला फायदा
NEWS PR डेस्क: नई दिल्ली, 03 मार्च। देशभर में सस्ती और सुलभ इंटरनेट सुविधा पहुंचाने की दिशा में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस (PM-WANI) योजना तेजी से विस्तार कर रही है। गुरुवार को संसद में दी गई जानकारी के अनुसार, यह पहल अब डिजिटल कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई पर ले जा रही है।