बिहार-नेपाल सीमा पर सख्ती तेज: अवैध अतिक्रमण हटाए गए, जाली नोट गिरोहों पर बड़ी कार्रवाई
NEWS PR डेस्क: पटना, 09 अप्रैल । बिहार के सीमावर्ती जिलों में भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन, सुरक्षा और विकास कार्यों को लेकर प्रशासन ने तेज रफ्तार से काम शुरू कर दिया है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में सीमावर्ती जिलों—पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी, किशनगंज, सुपौल और अररिया—की प्रगति रिपोर्ट पेश की गई।