बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात: ₹499 करोड़ से होगा मानसी-सहरसा रेलखंड का दोहरीकरण, बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार
NEWS PR डेस्क: नई दिल्ली/पटना, 01 जुलाई। बिहार में रेल नेटवर्क को और मजबूत बनाने की दिशा में भारतीय रेलवे ने बड़ी पहल की है। रेलवे ने पूर्व मध्य रेलवे के 44.40 किलोमीटर लंबे मानसी-सहरसा रेलखंड के दोहरीकरण (डबलिंग) को मंजूरी दे दी है। करीब 499 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के पूरा होने से रेल परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, यात्री ट्रेनों का संचालन अधिक सुचारु होगा और मालगाड़ियों की आवाजाही भी तेज एवं आसान हो सकेगी।