शराब तस्कर को पकड़ने गई QRT से मारपीट; जवान की पिस्टल छिनी, वार्ड सदस्य सहित 5 गिरफ्तार
मुंगेर के नयारामनगर थाना क्षेत्र के पाटम पूर्वी पंचायत अंतर्गत कन्हैयाचक गांव में शनिवार देर शाम शराब तस्कर को पकड़ने गई क्यूआरटी टीम और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प ने कानून-व्यवस्था को हिला कर रख दिया. घटना के दौरान न सिर्फ मारपीट हुई, बल्कि एक पुलिस जवान की पिस्टल भी छीन ली गई. इस गंभीर मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए चार ग्रामीणों और एक पुलिस जवान को गिरफ्तार किया है. छीनी गई पिस्टल की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.