पटना में मेट्रो निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, नेहरू पथ चौड़ा होगा; जाम से राहत के लिए रूट डायवर्जन की तैयारी
NEWS PR डेस्क: पटना, 05 जुलाई। राजधानी पटना में मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है। इसके साथ ही नेहरू पथ पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सड़क चौड़ीकरण, नए डिवाइडर के निर्माण और वैकल्पिक मार्ग विकसित करने का काम शुरू किया जा रहा है, ताकि निर्माण के दौरान लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।