पटना को मिलेगी वाटर मेट्रो की सौगात, गंगा किनारे 10 घाटों से होगा संचालन
बिहार की राजधानी पटना के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य को जल्द ही अपनी पहली वाटर मेट्रो मिलने की उम्मीद है, जिसका संचालन गंगा नदी में किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से खासकर दियारा क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आवागमन की बड़ी सुविधा मिलने की संभावना है।