सिकंदरपुर पानी टंकी के पास पूर्व पार्षद के बेटे पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
भागलपुर के मुजाहिदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर पानी टंकी के समीप चाकूबाजी की घटना सामने आई है. पूर्व पार्षद सदानंद मोदी के बेटे साहिल पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. फिलहाल साहिल का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है. जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.