मामा की प्रेमिका से अभिषेक के भी बन गए थे संबंध, रास्ते से हटाने को संतोष ने करवा दिया बोटी बोटी
भागलपुर जिला अंतर्गत नाथनगर थाना क्षेत्र के राघोपुर दियारा में बीते 24 दिसंबर को हुए अभिषेक हत्याकांड का भागलपुर पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है. इस पूरे मामले की जानकारी भागलपुर सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर मीडिया को दी उन्होंने बताया कि इस सनसनीखेज हत्या कांड में मुख्य साजिशकर्ता मामा संतोष के इशारे पर की गई.