समस्तीपुर-वैशाली सीमा पर पुलिस मुठभेड़, दो वांछित अपराधी गिरफ्तार; एक को ठीक दिया
NEWS PR डेस्क: वैशाली/समस्तीपुर, 03 जून। बिहार में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत समस्तीपुर पुलिस और बिहार एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो वांछित अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी अमन साहनी के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी भी घायल हो गया। दोनों को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।