छात्रों के दबाव के बाद फैसला बदला, पटना विश्वविद्यालय में 28 फरवरी को ही होंगे छात्र संघ चुनाव
पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर शनिवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। 21 फरवरी की शाम विश्वविद्यालय प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर शैक्षणिक सत्र 2025-26 के छात्र संघ चुनाव को अगले आदेश तक स्थगित करने की घोषणा कर दी थी। इस फैसले से परिसर में सियासी हलचल तेज हो गई।