मुंगेर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, पेशकार 1.70 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
NEWS PR डेस्क: पटना/मुंगेर, 2 अप्रैल। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को बड़ी सफलता मिली है। ब्यूरो की टीम ने मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त कार्यालय में कार्यरत विधि शाखा के प्रशाखा पदाधिकारी (पेशकार) मुकेश कुमार को 1 लाख 70 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।