आईपीएस सुनील नायक के पटना आवास पर आंध्रप्रदेश पुलिस की छापेमारी, हत्या व प्रताड़ना मामले में गिरफ्तारी की तैयारी
आंध्रप्रदेश विधानसभा के डिप्टी स्पीकर से जुड़े कथित हत्या प्रयास और हिरासत में प्रताड़ना के मामले में बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी सुनील नायक के ठिकाने पर आंध्रप्रदेश पुलिस ने छापेमारी की है। इस कार्रवाई को मामले में जांच की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।