जिस क्रूज शिप पर फैला खतरनाक हंतावायरस, 2 भारतीय क्रू मेंबर भी सवार, WHO ने 12 देशों को किया सतर्क
NEWS PR डेस्क: अफ्रीका के केप वर्डे तट के पास लंगर डाले डच क्रूज जहाज MV Hondius पर फैले हंतावायरस संक्रमण ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। जहाज पर मौजूद 149 यात्रियों और क्रू सदस्यों में संक्रमण के कई मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। जानकारी के मुताबिक जहाज पर मौजूद दो भारतीय क्रू मेंबर भी संभावित जोखिम वाले लोगों में शामिल हैं।