बिहार में बाढ़ से पहले तैयारी तेज: 1117 करोड़ की 384 परियोजनाओं को मिली हरी झंडी, दरभंगा एम्स के लिए खास सुरक्षा योजना
NEWS PR डेस्क: पटना, 03 अप्रैल। मॉनसून से पहले संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए बिहार सरकार ने व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। राज्य में बाढ़ सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए 1117 करोड़ रुपये की बड़ी योजना को मंजूरी दी गई है, जिसके तहत 384 परियोजनाओं पर काम किया जाएगा।