बाहुबली विधायक अनंत सिंह और गुंजन सिंह ने किया सरेंडर, आर्म्स एक्ट तहत दर्ज हुआ था केस, फिर जाएंगे जेल ?
NEWS PR डेस्क: गोपालगंज,13 जुलाई। बिहार के गोपालगंज जिले में आर्म्स एक्ट से जुड़े एक मामले में मोकामा के विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह ने सोमवार को सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों के अदालत पहुंचने की सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।