नामांकन नहीं मिलने पर छात्रों का प्रदर्शन, डीएम दरबार में लगाई न्याय की गुहार
NEWS PR डेस्क: भागलपुर, 10 अप्रैल। जिले के इंटर स्तरीय तुलसीपुर जमुनिया विद्यालय में नौवीं कक्षा में नामांकन नहीं मिलने से नाराज छात्रों ने शुक्रवार को जोरदार विरोध जताया। सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं अपनी शिकायत लेकर जिलाधिकारी के जनता दरबार पहुंचे और मामले में हस्तक्षेप की मांग की।