‘सहयोग शिविर’ के उद्घाटन पर बोले अशोक चौधरी, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर सरकार प्रतिबद्ध
NEWS PR डेस्क: बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री एवं रोहतास जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने आज रोहतास जिले में बिहार सरकार द्वारा आयोजित “सहयोग शिविर” का उद्घाटन किया तथा विभिन्न पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया।