“उद्योगों के साथ सहभागिता सम्मेलन 2026” में तैयार हुआ बिहार को स्किल हब बनाने का विजन
NEWS PR डेस्क: 22 मई। आधुनिक बाज़ार मांग के अनुरूप उद्योग समूहों के साथ समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से युवा, रोजगार एवं कौशल विभाग के अंतर्गत संचालित बिहार कौशल विकास मिशन के द्वारा आयोजित “उद्योगों के साथ सहभागिता सम्मेलन 2026” विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर विभाग के माननीय मंत्री, अरुण शंकर प्रसाद और सचिव, डॉ. कौशल किशोर ने संयुक्त रूप से किया।