बिहार में आज से लागू हुआ ToD टैरिफ, पीक आवर में बिजली महंगी, ऑफ-पीक में 20% तक छूट
NEWS PR डेस्क: पटना, 1 अप्रैल। बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए आज से बड़ा बदलाव लागू हो गया है। राज्य सरकार ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं के लिए टाइम ऑफ डे (ToD) टैरिफ प्रणाली लागू कर दी है, जिसके तहत अब दिन के अलग-अलग समय पर बिजली की दरें बदलेंगी।