मधुबनी में पटरी पर लौटी गैस सप्लाई, 68 एजेंसियों ने दोबारा शुरू की होम डिलीवरी
मधुबनी में एलपीजी आपूर्ति और वितरण व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौट रही है। जिला प्रशासन की सक्रिय पहल के चलते उपभोक्ताओं की शिकायतों का तेजी से समाधान किया जा रहा है। जिले में इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम की कुल 103 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनसे लगभग 9.61 लाख उपभोक्ता जुड़े हुए हैं।