मोकामा में कुश्ती का महासंग्राम: अनंत सिंह के महादंगल में देश-विदेश के पहलवान आजमाएंगे दम
NEWS PR डेस्क: पटना/मोकामा, 03 अप्रैल। बिहार के मोकामा क्षेत्र का लदावां गांव आज कुश्ती प्रेमियों के लिए बड़ा केंद्र बन गया है, जहां भव्य ‘महादंगल’ का आयोजन किया जा रहा है। इस खास आयोजन की अगुवाई अनंत सिंह कर रहे हैं, जो सुबह से ही मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेते नजर आए।