मध्य विद्यालय सैनो में शिक्षक – अभिभावक संगोष्ठी आयोजित,शिक्षक और अभिभावक दोनों मिलकर…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र अवस्थित मध्य विद्यालय सैनो में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया कक्षा प्रथम से अष्टम तक के अभिभावकों के साथ आयोजित संगोष्ठी में गृह कार्य से संबंधित जानकारी दी गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रीष्मावकाश में बच्चों को शिक्षा से जोड़ कर रखने हेतु अभिभावकों को जागरूक करना था शिक्षक श्री श्रवण रजक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक और अभिभावक दोनों मिलकर इनके समुत्थान करेंगे अभिभावकों से अपील की गई कि ग्रीष्मावकाश के दौरान छात्रों के पढ़ने के लिए घर में विशेष स्थान सुनिश्चित करें साथ ही सभी शिक्षकों का मोबाईल संख्या उपलब्ध कराया गया ताकि दत्त कार्य करने में परेशानी हो तो संबंधित शिक्षक से बात कर समाधान किया जा सके .

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अभिभावकों ने विद्यालय के इस पहल की सराहना किया तथा विभाग को धन्यवाद दिया कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षक और अभिभावक के संयुक्त कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया कार्यक्रम को सभी शिक्षकों ने संबोधित किया प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री शैलेन्द्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर शिक्षक मो जुनेद, आतिश, अरुण, नवनीता, भारती झा, शिल्पी कुमारी, शुभांजली, मनीषा, अभिभावक फूलकुमारी देवी, पिंकी देवी, सहित सभी शिक्षक एवं छात्र छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article