सुपौल में स्कूल के बाहर शिक्षक की बाइक चोरी, CCTV से संदिग्ध पकड़ाया

RSM पब्लिक स्कूल के बाहर हुई चोरी, शिक्षकों की सतर्कता से जांच को मिला सुराग

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क:- सुपौल में बाइक चोरी की एक घटना में स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों की सतर्कता से पुलिस को जांच में अहम सुराग मिला है। सदर थाना क्षेत्र स्थित RSM पब्लिक स्कूल के बाहर खड़ी एक शिक्षक की बाइक चोरी हो गई। घटना के बाद स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसके आधार पर शिक्षकों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, पुरानी दुर्गा स्थान वार्ड संख्या-13 निवासी सूरज कुमार, जो RSM पब्लिक स्कूल में चतुर्थ वर्गीय कर्मी के पद पर कार्यरत हैं, ने 6 जुलाई 2026 को अपनी हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस (BR 50A 1619) स्कूल के बाहर खड़ी की थी। छुट्टी के बाद जब सूरज कुमार बाइक लेने पहुंचे तो वहां वाहन नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद बाइक का पता नहीं चलने पर उन्होंने स्कूल प्रशासन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई।
11 बजे से 11:30 बजे के बीच बाइक चोरी की पूरी घटना कैद
सीसीटीवी फुटेज में सुबह करीब 11 बजे से 11:30 बजे के बीच बाइक चोरी की पूरी घटना कैद मिली। फुटेज के आधार पर शिक्षकों ने एक संदिग्ध युवक की पहचान कर उसे स्कूल परिसर में पकड़ लिया और इसकी सूचना तुरंत सदर थाना पुलिस को दी। इस मामले में शिक्षक सूरज कुमार ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। आवेदन के साथ पुलिस को सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध युवक की तस्वीर और बाइक से संबंधित कागजात भी उपलब्ध कराए गए हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

फिलहाल सदर थाना पुलिस संदिग्ध युवक से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बाइक चोरी की घटना में उसकी भूमिका है या नहीं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।सुपौल से अल्ताफ राजा रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article