सिवान के 3.10 लाख से अधिक पेंशनधारियों के खातों में पहुंचे 42.50 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डीबीटी से किया हस्तांतरण

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: सिवान, 10 जुलाई। बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत जून 2026 माह की पेंशन राशि शुक्रवार को लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से भेजी गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्यभर के लाभार्थियों के खातों में पेंशन राशि का ऑनलाइन हस्तांतरण किया।

इस दौरान पूरे बिहार में 97,84,035 लाभार्थियों के बैंक खातों में करीब 1,423.94 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई। वहीं, सिवान जिले के 3,10,634 लाभार्थियों के खातों में 42.50 करोड़ रुपये की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी जिला मुख्यालयों में किया गया। सिवान समाहरणालय सभागार में आयोजित लाइव कार्यक्रम में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, उप विकास आयुक्त अमिताभ सिंह, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस समेत कई अधिकारी और बड़ी संख्या में विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थी मौजूद रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

योजनावार इतने लाभार्थियों को मिला लाभ

सिवान जिले में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 57,626 लाभार्थियों को 1.27 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 1,77,385 लाभार्थियों को 20.01 करोड़ रुपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 9,452 लाभार्थियों को 2.07 करोड़ रुपये तथा लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 38,037 लाभार्थियों को 4.23 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए।

इसके अलावा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तजन पेंशन योजना के 2,759 लाभार्थियों को 60.69 लाख रुपये तथा बिहार निशक्तजन पेंशन योजना के 25,375 लाभार्थियों के खातों में 2.81 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई।

हर महीने की 10 तारीख को मिलेगी पेंशन

समाज कल्याण विभाग के अनुसार, डीबीटी प्रणाली के जरिए प्रत्येक माह की 10 तारीख को पेंशन की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जा रही है। इससे भुगतान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और समयबद्ध बनी है तथा पात्र लोगों को बिना किसी बिचौलिये के योजना का लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने लाभार्थियों से अपने बैंक खाते और आधार संबंधी विवरण अद्यतन रखने की अपील की, ताकि भविष्य में पेंशन राशि के हस्तांतरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article