वायरल हुआ तेज प्रताप–धीरेंद्र शास्त्री का संवाद, बदलते रिश्तों पर उठे सवाल

जो कभी थे मुखर विरोधी, अब वही बाबा से पूछ रहे अपना राजनीतिक भविष्य

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजप्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह बनी है उनकी धीरेंद्र शास्त्री से हुई वीडियो कॉल पर बातचीत, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तेज प्रताप यादव भगवा वस्त्र धारण किए हुए नजर आते हैं और वीडियो कॉल के जरिए पंडित धीरेंद्र शास्त्री को प्रणाम करते हुए कहते हैं, “बाबा, मेरा थोड़ा राजनीतिक भविष्य देख लीजिए।” इस पर धीरेंद्र शास्त्री जवाब देते हैं “जब आप यहां आएंगे, तब हम साथ बैठकर इस पर आराम से चर्चा करेंगे।”
पहले कर चुके हैं कड़ा विरोध
दिलचस्प बात यह है कि तेजप्रताप यादव पहले धीरेंद्र शास्त्री के मुखर आलोचक रहे हैं। साल 2023 में, जब बिहार में महागठबंधन की सरकार थी और तेज प्रताप मंत्री थे, तब उन्होंने शास्त्री के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने खुद को “सबसे बड़ा बाबा” बताते हुए कहा था कि उनके सामने कोई खड़ा नहीं हो सकता।
‘बिहार के पागल’ बयान पर मचा था बवाल
जब धीरेंद्र शास्त्री पटना आए थे, तब एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भीड़ को “बिहार के पागल” कह दिया था। इस बयान पर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया था। तेज प्रताप यादव ने इस टिप्पणी की कड़ी आलोचना करते हुए इसे बिहारियों का अपमान बताया था। बता दें कि वायरल वीडियो में तेज प्रताप यादव शांत और विनम्र अंदाज में नजर आते हैं, जो उनके पहले के रुख से अलग दिखता है। उन्होंने बाबा से मिलने और विस्तार से चर्चा करने की बात भी कही।
राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं
वहीं इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं—क्या यह सिर्फ व्यक्तिगत आस्था है या इसके पीछे कोई सियासी संकेत छिपा है?फिलहाल इस बातचीत को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन वीडियो के वायरल होते ही यह मामला चर्चा का केंद्र बन गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article