तेज प्रताप यादव पार्टी और परिवार से निष्कासित, लालू यादव ने सोशल मीडिया पर किया ऐलान

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया है। यह जानकारी उन्होंने रविवार दोपहर करीब तीन बजे सोशल मीडिया पर साझा की।इससे पहले शनिवार को तेज प्रताप यादव ने एक पोस्ट कर यह खुलासा किया था कि वह पिछले 12 वर्षों से अनुष्का यादव नाम की एक युवती के साथ रिश्ते में हैं और दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। हालांकि, उसी रात उन्होंने एक और पोस्ट में यह दावा किया कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया था और उन्हें बदनाम करने की साज़िश रची जा रही है।

रविवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर किए गए पोस्ट में लालू यादव ने लिखा, “व्यक्तिगत जीवन में नैतिक मूल्यों की अनदेखी करना हमारे सामाजिक न्याय के संघर्ष को कमजोर करता है। मेरे बड़े बेटे का व्यवहार, सार्वजनिक आचरण और गैर-जिम्मेदार रवैया हमारे पारिवारिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। ऐसे में, मैं उसे पार्टी और परिवार से अलग कर रहा हूं। अब से उसका पार्टी और परिवार में कोई भी दखल नहीं रहेगा। साथ ही उसे पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।”लालू यादव ने आगे कहा कि तेज प्रताप अब अपने जीवन से जुड़े फैसले खुद ले सकते हैं। उन्होंने लिखा, “अपने निजी जीवन के फैसले लेने की जिम्मेदारी अब उसी की है। जो लोग उससे संबंध बनाए रखना चाहें, वह अपने विवेक से निर्णय लें। मैंने हमेशा सार्वजनिक जीवन में शिष्टाचार और मर्यादा को महत्व दिया है, और मेरे परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने भी इसी सोच का पालन किया है। धन्यवाद।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article