तेज प्रताप यादव बोले- मेरी लाइफ पर बन रहा शो, फैंस को दिया गांव आने का न्योता

“राजनीति से अलग, गांव की गलियों में दिखे तेज प्रताप”

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार की राजनीति में जहां एक तरफ आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार तेज प्रताप ने अपने पैतृक गांव फुलवरिया से एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे गांव की खूबसूरती दिखाने के साथ-साथ अपनी जिंदगी पर बन रहे शो का भी जिक्र करते नजर आए।

ऊपर कोई नहीं आएगा
वीडियो में तेज प्रताप गांव की गलियों, खेतों, बगीचों और आम-अमरूद के पेड़ों की झलक दिखाते नजर आते हैं। वहीं छत पर चढ़ते समय वे कैमरे की तरफ देखकर कहते हैं — “ऊपर कोई नहीं आएगा”, जिसके बाद वे गांव का नजारा दिखाते हैं। इस दौरान तेज प्रताप ने दावा किया कि उनकी जिंदगी पर एक शो तैयार किया जा रहा है और उसकी शूटिंग भी जारी है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने समर्थकों और फॉलोअर्स को फुलवरिया आने का न्योता देते हुए कहा कि जो लोग उनसे मिलना चाहते हैं, वे गांव पहुंच सकते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देर मत कीजिए, जल्दी आइए।


राजनीतिक माहौल के बीच आया वीडियो
तेज प्रताप यादव का यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब बिहार की राजनीति काफी गर्म है। उनके छोटे भाई और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार सरकार पर हमलावर हैं।हाल ही में तेजस्वी यादव ने महिला आरक्षण और महिला सशक्तीकरण के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए सवाल उठाया था कि मंत्रिमंडल में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण क्यों नहीं दिया गया।
सोशल मीडिया पर अलग पहचान
बता दें कि तेज प्रताप यादव अक्सर अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में रहते हैं। कभी धार्मिक छवि, कभी बाइक राइडिंग और कभी सोशल मीडिया व्लॉगिंग के जरिए वे लगातार सुर्खियां बटोरते रहते हैं।भले ही बिहार की सक्रिय राजनीति में उनकी भूमिका सीमित मानी जाती हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी अलग पहचान और मजबूत फैन फॉलोइंग बनी हुई है।बिहार की सियासत के बीच तेज प्रताप यादव का यह नया व्लॉग एक बार फिर यह दिखाता है कि वे राजनीति के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी अपने अलग अंदाज से लोगों का ध्यान खींचना अच्छी तरह जानते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article