बग़ीचे में तड़के दोपहर युवक की मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैनी रेलवे स्टेशन के समीप एक आम के बग़ीचे में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया मृतक की पहचान मोहम्मद फारुख के रूप में हुई है,जो बारहपुरा छोटी लाइन के पास का रहने वाला था वह पुरैनी कर्बला स्थित अपने ससुराल भी अक्सर आया-जाया करता था.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


स्थानीय लोगों के मुताबिक, बग़ीचे में एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में देखा पहले तो लगा कि वह नशे की हालत में आराम कर रहा है,लेकिन पास जाकर देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत जगदीशपुर थाना को सूचना दी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभय शंकर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी साथ ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जो अब शव और स्थल की वैज्ञानिक जांच में जुटी है

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article