साहुगढ़ में पुल ढहने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ीं, कई गांवों का संपर्क टूटा

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: मधेपुरा, 02 मई। बिहार के मधेपुरा जिला मुख्यालय के पास स्थित साहुगढ़ में शनिवार को एक अहम पुल के ध्वस्त हो जाने से इलाके में आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। इस घटना के बाद साहुगढ़, भेलवा, घैलाढ़ सहित आसपास के दर्जनों गांवों का शहर से सीधा संपर्क टूट गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, करीब 60 साल पुराना यह पुल लंबे समय से जर्जर अवस्था में था। प्रशासन द्वारा पहले ही इस पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई गई थी, लेकिन कथित तौर पर शुक्रवार रात एक भारी वाहन के गुजरने से पुल अचानक धंस गया और पूरी तरह टूट गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम संतोष कुमार और ट्रैफिक डीएसपी चेतनानंद झा मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से पुल के आसपास बैरिकेडिंग कर दी और यातायात को रोक दिया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अधिकारियों के मुताबिक, प्रभावित इलाकों में आवागमन बहाल करने के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जा रहा है। साथ ही अस्थायी डायवर्जन निर्माण का कार्य भी तेज कर दिया गया है, ताकि लोगों को कम से कम दिक्कत हो।

इधर, अभियंत्रण विभाग ने बताया कि पुराने पुल के पास ही एक नए पुल का निर्माण कार्य पहले से चल रहा है, जहां फिलहाल पिलर बनाए जा रहे हैं। विभाग का दावा है कि नए पुल के बन जाने के बाद क्षेत्र की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल की खराब हालत को लेकर कई बार अधिकारियों को सूचना दी गई थी, लेकिन समय पर मरम्मत नहीं की गई। फिलहाल, लोग मजबूरन लंबा रास्ता तय कर अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article