डीबीए परिसर में चल रहे भवन निर्माण कार्य में विरोध को लेकर जिला विधिज्ञ संघ ने किया खंडन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिला विधिज्ञ संघ परिसर में चल रहे भवन निर्माण कार्य को लेकर विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष वीरेश मिश्रा ने हो रहे भवन निर्माण कार्यों में बाधा को लेकर एक कांफ्रेंस में खंडन किया है जहां जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष के अलावा जिला विधिज्ञ संघ के महासचिव अंजनी कुमार दुबे मौजूद थे जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष वीरेश मिश्रा ने कहा कि डीबीए परिसर में चल रहे भवन निर्माण कार्यों में बाधा पहुंचाना उचित नहीं है अधिवक्ताओं के गाढ़ी कमाई से अधिवक्ताओं की परेशानी को देखते हुए संघ के फंडिंग से अधिवक्ताओं के बैठने के लिए संघ के जमीन पर भवन निर्माण का कार्य कराया जा रहा है .

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर में जिला विधिज्ञ संघ के अलावा कोई दूसरा संघ नहीं है।वहीं जिला विधिज्ञ संघ बचाओ संघर्ष समिति द्वारा निर्माण कार्य में विरोध जताने के सवालों पर उन्होंने कहा कि भवन निर्माण कार्य में विरोध जताना उचित नहीं उनकी नादानी है जबकि जिला विधिज्ञ संघ के अलावा कोई दूसरा संघ भागलपुर में नहीं है वहीं संघ के विरोध में कुछ लोगों द्वारा निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाने पर संघ द्वारा कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि सीमा को पार कर जाने पर निश्चित रूप से विधिसम्मत कार्रवाई होगी जबकि एस डी ओ भागलपुर द्वारा निर्माण कार्य को मामले के निष्पादन होने तक पूर्णतः बंद रखने का निदेशित किया गया है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article