बिहार की राजनीति के ‘ग्लोबल स्कॉलर’ नेता: सम्राट कैबिनेट के ‘सुपर एजुकेटेड’ मंत्री नीतीश मिश्रा की कहानी

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 09 मई। बिहार की राजनीति में जहां अक्सर जातीय समीकरण और बाहुबल की चर्चा होती रही है, वहीं नीतीश मिश्रा उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने अपनी अलग पहचान एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, प्रबंधन क्षमता और वैश्विक दृष्टिकोण के दम पर बनाई है। झंझारपुर से भाजपा विधायक और सम्राट चौधरी सरकार में दोबारा कैबिनेट मंत्री बने नीतीश मिश्रा की शैक्षणिक यात्रा देश ही नहीं, दुनिया के प्रतिष्ठित संस्थानों तक फैली हुई है।

7 मई 2026 को दोबारा मंत्री पद की शपथ लेने वाले नीतीश मिश्रा को इस बार नगर विकास एवं आवास विभाग को नई दिशा देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।बिहार की नई राजनीतिक पीढ़ी में वे ऐसे नेता के रूप में देखे जा रहे हैं, जो शिक्षा, प्रशासनिक समझ और आधुनिक सोच का संतुलित उदाहरण पेश करते हैं।

नीतीश मिश्रा की शुरुआती शिक्षा पटना के सेंट माइकल हाई स्कूल से हुई, जहां वे स्कूल कैप्टन भी रहे। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन कॉलेज से वर्ष 1994 में इतिहास विषय में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की। उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए उन्हें कॉलेज का प्रतिष्ठित ‘क्रेस्ट अवॉर्ड’ भी मिला।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने प्रबंधन क्षेत्र को चुना। FORE School of Management और Maastricht School of Management से एमबीए की पढ़ाई कर उन्होंने वैश्विक आर्थिक और प्रशासनिक समझ विकसित की। इसके अलावा वे प्रतिष्ठित ‘ब्रिटिश शेवनिंग स्कॉलर’ भी रहे।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी शैक्षणिक पहचान को और मजबूत करते हुए उन्होंने University of Hull से ‘ग्लोबल पॉलिटिकल इकोनॉमी’ में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। वर्ष 2016 में उन्होंने दुनिया की शीर्ष शिक्षण संस्थाओं में गिनी जाने वाली Harvard University के John F. Kennedy School of Government से ‘इमर्जिंग लीडर्स प्रोग्राम’ भी पूरा किया।

हालांकि नीतीश मिश्रा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के पुत्र हैं, लेकिन उन्होंने राजनीति में अपनी अलग कार्यशैली और तकनीकी सोच के जरिए पहचान बनाई। उन्हें वर्ष 2008 में MTV India द्वारा ‘MTV यूथ आइकॉन’ सम्मान से नवाजा गया था। वहीं British High Commission ने उन्हें भारत के 30 उभरते युवा नेताओं में शामिल किया था।

उद्योग मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में बिहार में ‘लैंड बैंक’ और ‘इथेनॉल पॉलिसी’ जैसे कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए, जिन्हें निवेश और औद्योगिक विकास की दिशा में अहम माना गया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनकी मैनेजमेंट और वैश्विक नीति संबंधी शिक्षा का प्रभाव उनकी प्रशासनिक कार्यशैली में साफ दिखाई देता है

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article