साल का आखिरी राष्ट्रीय लोक अदालत 14 दिसंबर को होगा आयोजित

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर साल के आखिरी 14 दिसम्बर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर डालसा की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसको लेकर कोर्ट परिसर से जागरूकता रैली की शुरुआत की गयी जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राजेश नारायण सेवक पांडेय ने हरी झंडी दिखा कर जागरूकता रैली को कोर्ट परिसर से रवाना किया यह शुक्रवार तक भागलपुर जिला के विभिन्न इलाकों में घूम कर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के फायदों के बारे में जानकारी देगा साथ ही ज्यादा से ज्यादा सुलहनीय मामलों का निष्पादन कराने को लेकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत में हिस्सा लेने के लिए लोगों को जागरूक करेगा.

इस अवसर पर डालसा के पैनल अधिवक्ताओं की ओर से भी जागरूकता को लेकर बाइक रैली निकाली गयी निकाली गयी रैली को रवाना करने के दौरान डालसा अध्यक्ष, सचिव, न्यायिक पदाधिकारी सहित पैनल अधिवक्ता सहित पारा विधि स्वयंसेवक आदि लोग मौजूद थे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर.एन.एस.पांडे ने बताया कि जागरूकता रैली को विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करवाकर आम जन को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है भागलपुर सदर में 18 तो नवगछिया में 4 और कहलगांव में 3 बेंच गठित 14 दिसम्बर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर डालसा सचिव की ओर से विस्तृत जानकारी दी गयी है जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राजेश नारायण सेवक पांडे ने बताया कि बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक से जुड़े वाद, बीमा वाद, आपराधिक सुलहनीय मामले, श्रम से जुड़े वाद, वैवाहिक वाद, विद्युत और अन्य सुलहनीय वाद दो पक्षों की आपसी सहमति से उक्त बेंचों पर निष्पादित किया जायेगा.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article