वाल्मीकिनगर में विकास की रफ्तार होगी तेज, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना/पश्चिम चम्पारण, 05 अप्रैल। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले वाल्मीकिनगर के दोन नहर शाखा सेवा पथ के पुनर्स्थापन कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों ने जानकारी दी कि परियोजना का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और नहर तटबंध पर सड़क का पक्कीकरण किया गया है। मुख्यमंत्री ने इसे जल्द पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि यह नहर सिंचाई के लिए बेहद उपयोगी है और इससे बड़ी संख्या में किसानों को लाभ मिलेगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने गंडक बांध जलाशय के समीप बन रहे लव-कुश ईको टूरिज्म पार्क के निर्माण कार्य की समीक्षा की। अधिकारियों ने साइट प्लान के माध्यम से पार्क में विकसित की जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग के अतिथि भवन और वाल्मीकिनगर ईको पार्क का भी निरीक्षण किया तथा गंडक बराज पहुंचकर वहां की स्थिति का जायजा लिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि सभागार परिसर से ‘ईको पर्यटन केन्द्र-वाल्मीकिनगर’ (प्रमंडल-2, वाल्मीकि व्याघ्र आरक्ष्य) का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। साथ ही गिद्ध संरक्षण केन्द्र (गोनौली एवं चिउटाहां) का उद्घाटन भी किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जंगल सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों को जंगल भ्रमण में सुविधा मिलेगी और वाल्मीकिनगर को एक प्रमुख ईको टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद सुनील कुमार सहित कई विधायक, विधान पार्षद और वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

वाल्मीकिनगर में चल रही इन परियोजनाओं से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि किसानों को सिंचाई सुविधा और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article